स्वास्थ्य और रोग
- स्वास्थ्य: शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अच्छा होना (WHO)।
- रोग: शरीर के सामान्य कार्यों में बाधा।
रोगों के प्रकार
- तीव्र (Acute): कम समय, जैसे: जुकाम।
- जीर्ण (Chronic): लंबे समय, जैसे: TB, मधुमेह।
- संक्रामक: फैलने वाले – हैजा, टायफाइड।
- असंक्रामक: न फैलने वाले – कैंसर, मधुमेह।
रोगकारक (Pathogens)
- बैक्टीरिया: TB, हैजा, टायफाइड।
- वायरस: AIDS, रेबीज, खसरा।
- कवक: दाद, खाज।
- प्रोटोजोआ: मलेरिया (Plasmodium), अमीबा।
- कृमि: फाइलेरिया।
प्रतिरक्षा और टीका
- प्रतिरक्षा तंत्र रोगाणुओं से लड़ता है।
- टीका (Vaccine) रोगों से बचाता है।
एंटीबायोटिक: बैक्टीरिया के विरुद्ध, वायरस पर असरदार नहीं।